मवेशी चराने वाले ने दी सूचना

डिंडौरी में युवक और नाबालिग ने पहाड़ से कूदकर दी जान, दो दिन बाद मिले शव

डिंडौरी में युवक और 17 वर्षीय नाबालिग ने कथित रूप से पहाड़ से कूदकर आत्महत्या की। दो दिन बाद शव मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

By : Local News of India
डिंडौरी में युवक और नाबालिग ने पहाड़ से कूदकर दी जान, दो दिन बाद मिले शव

डिंडौरी जिले के कल्ले मड़ा पहाड़ क्षेत्र में युवक और नाबालिग के शव मिले

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक युवक और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने कल्ले मड़ा पहाड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के छीरपानी और कच्छ टोला के बीच हुई। दोनों के शव दो दिन बाद बुधवार को मिले, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुरूवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडोरी जिला अस्पताल भिजवाया है।

परिजनों के अनुसार, नाबालिग 11 वीं कक्षा की छात्रा थी और रविवार दोपहर को घर से निकली थी। घरवालों को लगा कि वह पास के बाजार गई होगी। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। वहीं, मृतक युवक राजेंद्र परस्ते के परिजनों ने बताया कि वह भी रविवार को ही घर से निकला था। राजेंद्र परस्ते की शादी पिछले साल हुई थी। वह डिंडोरी में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था और 27 फरवरी को ही अपने गांव आया था।

गुरूवार को विक्रमपुर चौकी पुलिस के प्रभारी संतोष यादव के अनुसार, राजेंद्र और नाबालिग दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और उनके गांव भी पास-पास थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक मवेशी चराने वाले ने परिजनों को पहाड़ के नीचे दो शव पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने विक्रमपुर पुलिस को सूचित किया। विक्रमपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।