delhi-crime-branch-arrests-notorious-snatche-nagin

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 19 केस वाला कुख्यात झपटमार ‘नागिन’ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार कुख्यात झपटमार सनी उर्फ ‘नागिन’ को गिरफ्तार किया है, जो 19 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

By : Local News of India
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 19 केस वाला कुख्यात झपटमार ‘नागिन’ गिरफ्तार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात झपटमार और घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुल्तानपुरी निवासी सनी उर्फ ‘नागिन’ (26) के रूप में हुई है, जो प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के एक मामले में वांछित था।

पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार, वर्ष 2019 में दर्ज झपटमारी के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। 8 जनवरी 2019 को रोहिणी सेक्टर-13 के केवल कुंज अपार्टमेंट के पास एक नाबालिग लड़की से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

हालांकि, बाद में आरोपी को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। इसके बाद 22 नवंबर 2023 को रोहिणी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

हाल ही में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी सुल्तानपुरी इलाके में देखा गया है। इसके बाद इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से जाल बिछाकर 2 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी झपटमारी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 19 मामलों में शामिल रहा है। वह 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।