DEHRADUN-BAR-ACTION-DRUNK-DRIVING

देहरादून में नाइट लाइफ पर पुलिस का एक्शन

देहरादून में देर रात खुले बार-पब पर पुलिस ने कार्रवाई की। नियम उल्लंघन पर केस दर्ज, 11 शराब पीकर वाहन चलाने वाले गिरफ्तार, कई वाहन सीज किए गए।

By : Local News of India
देहरादून में नाइट लाइफ पर पुलिस का एक्शन

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Dehradun में देर रात तक खुले बार और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात राजपुर क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसते पाए जाने पर Pyramid Bar और Nukkad Bar & Restaurant के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 11 चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन सीज कर दिए गए। इसके अलावा देर रात बार में शराब पीते मिले तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि में हुड़दंग रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।