लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, सेकेंड फेज की परीक्षा 15 मई से शुरू होकर 1 जून 2026 तक चलेगी। पहला पेपर गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) का होगा। इसके बाद विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा विषय और कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। CBSE द्वारा लागू किए गए नए दो-स्तरीय परीक्षा सिस्टम के तहत छात्र अब एक ही शैक्षणिक वर्ष में दूसरी बार परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा उन छात्रों के लिए भी है जो कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं या 3 विषयों तक सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र 3 या उससे अधिक विषयों में फेल हुए हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।