bjp-mahila-morcha-nari-shakti-vandan-yatra-support

Bharatiya Janata Party महिला मोर्चा की पदयात्रा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में गूंजे नारे

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने पदयात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और महिला आरक्षण के समर्थन में नारे लगाए।

By : Local News of India
Bharatiya Janata Party महिला मोर्चा की पदयात्रा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में गूंजे नारे

Bharatiya Janata Party महिला मोर्चा की पदयात्रा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में गूंजे नारे

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Bharatiya Janata Party के नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को टाउन हॉल से जिला पंचायत तक पदयात्रा निकाली गई।

इस दौरान महिलाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “मोदी जी धन्यवाद” के नारे लगाए। जिला पंचायत परिसर पहुंचने के बाद महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता दिखाई। साथ ही शक्ति दौड़ का आयोजन किया गया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दीवार लेखन भी किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यह अधिनियम केवल आश्वासन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की स्पष्ट दृष्टि है, जिसके तहत वर्ष 2029 से संसदीय प्रणाली में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं नीति निर्धारण में सशक्त भूमिका निभाएंगी और देश की मुखर आवाज बनेंगी।

जिला मंत्री निर्मला गौतम ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल सामाजिक न्याय को मजबूती देगी और देश को समतावादी दिशा में आगे बढ़ाएगी।

इस दौरान सदर विधायक Shalabh Mani Tripathi, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ‘वाका’ के जरिए भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को नई संभावनाओं की यात्रा बताया।

PM मोदी न्यूजीलैंड में बोले- भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ नई यात्रा पर आगे बढ़ने को तैयार

PM मोदी न्यूजीलैंड में बोले- भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ नई यात्रा पर आगे बढ़ने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-न्यूजीलैंड संबंधों की नई रणनीतिक साझेदारी पर बात की।