मां दंतेश्वरी मंदिर चोरी का खुलासा, एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा भागते समय नदी में फेंका बाकी सामान

मां दंतेश्वरी मंदिर चोरी का खुलासा, एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार

23 जनवरी को मां दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। एक महीने बाद आरोपी मोनू यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद।

मां दंतेश्वरी मंदिर चोरी का खुलासा एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार

मां दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा। | LNI.ONE

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

बस्तर जिला मुख्खालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लगभग एक महीने की जांच के बाद चाेरी के आराेपित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और सोने के हार का टुकड़ा बरामद हुआ है।

एएसपी माहेश्वर नाग ने आज मंगलवार काे बताया कि मां दंतेश्वरी मंदिर में 23 जनवरी 2026 को हुई चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोर के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। चाेरी के आरोपित की पहचान मोनू यादव (27) निवासी शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम मंगनार, थाना करपावंड, जिला बस्तर है, उसे मारकेल नगरनार इलाके से पकड़ा गया है।

एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग 9 टीमें बनाकर जांच शुरू की । मां दंतेश्वरी मंदिर और शहर में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपित वारदाता के बाद कोसमी इलाके के आम बगीचे में सोता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने चोरी की बात स्वीकार की । उसने बताया कि मूर्ति, चांदी की चैन और मंगलसूत्र जैकेट में रखा था। सोने का हार मूर्ति से खींचकर निकाला, जिससे वह टूट गया।

भागते समय हार के कुछ टुकड़े गिर गए और कुछ आराेपी की जेब में रह गए। आरोपी के मुताबिक वारदात काे अंजाम देने के बाद वह जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां रेलवे पुलिस को देखकर घबरा गया और मंगलसूत्र, हार का टुकड़ा स्टेशन के पास बरगद के पेड़ के नीचे पत्थर के नीचे छिपा दिया । इसके बाद पीतल की मूर्ति और चांदी की चैन लेकर ट्रेन से ओडिशा के लिए निकल गया । रास्ते में भंसुली (ओडिशा) रेलवे ब्रिज से नदी में सामान फेंकने की बात कही। आरोपित के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान से मंगलसूत्र और हार का टुकड़ा बरामद किया गया । रेलवे ब्रिज के पास नदी में फेंके गए सामान की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस ने की, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपित को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।