बार काउंसिल ऑफ दिल्ली चुनाव: 63 उम्मीदवारों का निलंबन रद्द, 16 को अपील के लिए मिला अतिरिक्त समय

Bar Council of Delhi चुनाव में निलंबित 63 उम्मीदवारों का निलंबन अपील के बाद वापस ले लिया गया है। शेष 16 को अपील के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है, जबकि मतदान प्रक्रिया जारी है।

By : Local News of India
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली चुनाव: 63 उम्मीदवारों का निलंबन रद्द, 16 को अपील के लिए मिला अतिरिक्त समय

Bar Council of India

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बीसीडी चुनाव में 63 उम्मीदवारों को राहत, निलंबन आदेश रद्द

नई दिल्ली, 23 फरवरी। Bar Council of Delhi (बीसीडी) चुनाव में निलंबित 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस ले लिया गया है। यह घोषणा निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त जस्टिस Talwant Singh के हस्ताक्षर से जारी नोटिफिकेशन में की गई। साथ ही उम्मीदवारों को आगे भी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 63 उम्मीदवारों ने निलंबन के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वहीं शेष 16 उम्मीदवारों को अपील दायर करने के लिए 12 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है। स्पष्ट किया गया है कि इन 16 उम्मीदवारों के पक्ष में भी मतदान किया जा सकेगा।गौरतलब है कि चुनाव के दूसरे दिन आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुल 79 उम्मीदवारों को निलंबित किया गया था। मतदान के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने परिसर का निरीक्षण किया और जिन उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर मतदान स्थल पर पाए गए या जिनके समर्थक पर्चे बांटते दिखे, उनकी वीडियोग्राफी कराई गई।

मतदान प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी है, जो Delhi High Court परिसर में हो रही है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव के जरिए 25 सदस्यीय बीसीडी में 23 सदस्यों का चयन किया जाएगा। कुल 221 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस बार चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। यह आरक्षण Supreme Court of India के आदेश के बाद लागू किया गया है।आदर्श आचार संहिता में पार्टियों, भंडारों या सामूहिक आयोजनों पर रोक लगाई गई थी, साथ ही प्रचार के लिए अत्यधिक मैसेजिंग सेवाओं के उपयोग और तय सीमा से अधिक खर्च करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 261 के स्तर पर पहुंचा; 85 दिनों में सबसे खराब स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को खराब श्रेणी में पहुंच गई और AQI 261 दर्ज किया गया, जो 85 दिनों में सबसे अधिक है।

इंटरस्टेट रैकेट जांच में दिल्ली पुलिस का खुलासा, कमजोर परिवारों और बेटा चाहने वाले दंपतियों को बनाते थे निशाना

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय रैकेट की जांच में खुलासा किया कि आरोपी कमजोर परिवारों और बेटे की चाह रखने वाले दंपतियों को निशाना बनाते थे।

दिल्ली में अमित शाह ने किया जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन, 1 करोड़ डिजिटल संसाधनों से लैस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। NDMC की यह डिजिटल लाइब्रेरी 32 हजार किताबों और 1 करोड़ ई-रिसोर्स से लैस है।

दिल्ली के 75 CM श्री स्कूलों में लगेंगे रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हर साल 50 करोड़ लीटर पानी बचाने की योजना

दिल्ली सरकार ने 75 CM श्री स्कूलों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए IGL और एहसास NGO के साथ समझौता किया। योजना से हर साल करीब 50 करोड़ लीटर वर्षा जल संग्रहित होगा।