तीन बैग से मिला 10 पैकेट गांजा

बांदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 9.800 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

बांदा में जीआरपी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 9.800 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत लगभग 4.90 लाख रुपये आंकी गई है।

By : Local News of India
बांदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 9.800 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

बांदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बरामद गांजा के साथ जीआरपी टीम।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जीआरपी थाना बांदा पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष शिवबाबू के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मुनेश बाबू, कांस्टेबल प्रारूप कुमार, रोहित यादव, धर्मपाल, प्रवेंद्र कुमार तथा आरपीएफ पोस्ट बांदा के उपनिरीक्षक अतुल कुमार व कांस्टेबल तेज सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मालगोदाम के अतर्रा एंड की ओर रेलवे स्टेशन बांदा क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियुक्त नितिन सोनी पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सोनी, निवासी स्थायी पता राजेंद्र नगर उरई, जिला जालौन एवं वर्तमान पता अंबेडकर नगर की मूर्ति के पास खाड़ेपुर, नौबस्ता, जिला कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन बैग बरामद हुए, जिनमें कुल 10 पैकेट गांजा रखा गया था। पुलिस के अनुसार, ट्रॉली बैग से 5 पैकेट (कुल वजन 5 किलोग्राम), दूसरे बैग से 3 पैकेट (कुल वजन 2.800 किलोग्राम) तथा तीसरे पिट्ठू बैग से 2 पैकेट (कुल वजन 2 किलोग्राम) गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 9.800 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना जीआरपी बांदा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। थाना अध्यक्ष जीआरपी शिव बाबू ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। जीआरपी द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।