गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम के रंगिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में बड़े बदलाव और विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि असम ने बीते वर्षों में भय के माहौल से निकलकर विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
गुवाहाटी पहुंचने के बाद चौहान ने कामाख्या मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि पहले जहां कई क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से जाना मुश्किल था, वहीं अब हालात काफी सुधर चुके हैं। उन्होंने राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के तेजी से हो रहे विकास का भी उल्लेख किया।
चौहान ने असम को भविष्य में सेमीकंडक्टर हब बनने की क्षमता वाला राज्य बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली नीतियों के कारण राज्य को नुकसान उठाना पड़ा।
उन्होंने अवैध घुसपैठ के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि इससे राज्य की पहचान और सामाजिक संतुलन प्रभावित हुआ है। फिलहाल वह असम में चुनाव प्रचार के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।