15 से 20 दिनों से गैस नहीं मिलने का आरोप

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।

By : Local News of India
गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल के एलआईसी मोड़ पर गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज ग्राहकों ने जीटी रोड पर सिलेंडर रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

आसनसोल के एलआईसी मोड़ स्थित एक गैंस एजेंसी (एचपी) के ग्राहकों ने सोमवार को आसनसोल जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। आसनसोल से पुरुलिया और झारखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर लोगों ने गैस सिलेंडर रखकर पथावरोध कर दिया। लोगों के सडक जामकर विरोध प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस की कथित किल्लत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पिछले 15 से 20 दिनों से उन्हें लगातार टाल रही है। एजेंसी की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि “दो दिन में गैस मिल जाएगा लेकिन जब लोग गैस लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। इतना ही नहीं, एजेंसी का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी से नाराज होकर लोगों ने मजबूरन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस प्रशासन की ओर से ग्राहकों को आश्वासन दिया गया कि यदि 10 दिनों के भीतर बुकिंग किये ग्राहकों को गैंस नहीं मिला तो एजेंसी पर ताला लगा दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।