पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

अमेठी में तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

अमेठी के जैनबगंज में दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, मामले की जांच जारी है।

By : Local News of India
अमेठी में तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

बाइक भिड़ंत में दो की जान गई

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में बुधवार काे सड़क हादसे में दो युवको की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।

बाजार शुक्ल के थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर काे जैनबगंज कस्बे में तेज रफ्तार दो बाइकाें की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दाे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्ल बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मृतक युवकों की पहचान शाहपुर किशनी निवासी अलाउद्दीन (25) और जबर सिंह मजरे पूरे बाहरपुर निवासी योगेंद्र सिंह (17) के रुप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।