स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे स्वामी सदानंद सरस्वती, आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

पक्ष-विपक्ष दोनों पर साधा निशाना

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे स्वामी सदानंद सरस्वती, आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

नाबालिग शोषण आरोपों के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में सदानंद सरस्वती आगे आए, आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताया और सनातन पर हमला करार दिया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे स्वामी सदानंद सरस्वती आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

समर्थन में बयान जारी करते द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य, आरोपों पर सियासी साजिश का दावा। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नाबालिग के यौन शोषण के आरोपों में घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज आगे आए है। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य के ऊपर बिल्कुल झूठा आरोप लगाया गया है। यह राजनीतिक आरोप है, षड्यंत्र है। एक प्रकार से हिंदू सनातन धर्म के आचार्यों पर यह आक्षेप करना बिल्कुल सोची-समझी चाल है। लोगों को तैयार करके वक्तव्य दिलवाया जा रहा है। अंत में आप पाएंगे कि उनकी विजय होगी, क्योंकि सत्य प्रताड़ित हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता। सत्य की हमेशा विजय होगी।

सोमवार को बयान जारी कर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि देश का राजा धार्मिक होना चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सिद्धांत की बात करते हैं, धर्म की बात करते हैं, सनातन की बात करते हैं। पार्टी वाले उसको अपने ऊपर ले लेते हैं। सनातनी परंपरा को नष्ट-भ्रष्ट करने का जो प्रयास अंग्रेजों ने प्रारंभ किया था, आज के राजनीतिक दल भी उसी का अनुकरण कर रहे हैं। इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ही जिम्मेदार हैं।

जो आज विपक्ष में हैं, वे कभी पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि गौहत्या बंद की जाएगी तो दोनों पक्ष बिल्कुल आपके सामने हैं। जो आज विपक्ष में हैं, वे कभी सत्ता में थे। उन्होंने कहा गौहत्या बंद की? गौहत्या तो स्वामी जी का मूल मुद्दा है। गौहत्या के मुद्दे से भटकाने के लिए यह कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जो विफल होगा, भले ही समय लगे। साधु-संन्यासी और महात्मा जो असली होंगे, वे स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में आयेंगे और जिन्होंने सत्ता को सत्य समझ लिया है वे सत्ता का समर्थन करेंगे।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।