u19-selection-ranji-fraud-1crore-arrest

अंडर-19 सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर शिक्षक से 1 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने छह माह बाद गिरफ्तार कर लिया।

By : Local News of India
अंडर-19 सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

जिले में अंडर-19 क्रिकेट टीम और रणजी ट्रॉफी में चयन दिलाने के नाम पर एक शिक्षक से 1 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला दुमका नगर थाना में 12 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था। सरकारी शिक्षक बुलबुल कुमार ने शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उनके बेटे आशुतोष आनंद का चयन अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी में कराने का झांसा देकर उनसे 1 करोड़ रुपये वसूले। इसमें 50 लाख नकद और 50 लाख रुपये ऑनलाइन दिए गए थे।

आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए बीसीसीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर के नाम से एक फर्जी पत्र भी दिया, जिसमें चयन की बात लिखी थी। जांच में यह पत्र पूरी तरह नकली निकला और बेटे का नाम टीम में नहीं था।

शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। करीब छह माह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच शिकायतकर्ता शिक्षक बुलबुल कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।