torpa-khunti-youth-suicide-after-family-dispute

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, मारपीट से था आहत

खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद और मारपीट से आहत 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By : Local News of India
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, मारपीट से था आहत

घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरम टोली गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय कृष्णा स्वांसी के रूप में हुई है, जिसने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को कृष्णा और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने भाइयों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों भाइयों ने कृष्णा की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में उसका हाथ टूट गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से कृष्णा मानसिक रूप से काफी परेशान और आहत था। रविवार को दिन में एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद देर रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार को घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑटो बॉक हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फुट असेसमेंट एवं बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप का

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 215 किलोमीटर की गहराई में था।

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवार पहले ही मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। इसी बीच राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं बांटे जाने का आरोप सामने आया है।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अलग-अलग रिपोर्टों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को लेकर चर्चा तेज

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।