दिल्ली महिलाओं के लिए फ्री सफर की शर्त और सात दिनों में आये जनता के 3700 सुझाव

दिल्ली महिलाओं के लिए फ्री सफर की शर्त और सात दिनों में आये जनता के 3700 सुझाव

सरकार इस विकल्प पर विचार कर रही है कि मेट्रो में सफर करने वाली महिला का प्रवेश या निकास कोई एक दिल्ली में होना चाहिए। तभी फायदा मिलेगा।

By : Local News of India
दिल्ली महिलाओं के लिए फ्री सफर की शर्त और सात दिनों में आये जनता के 3700 सुझाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना का लाभ एनसीआर में मिलने को लेकर पेच फंसा हुआ है। एनसीआर की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा की नहीं इसे लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मगर सूत्र बताते हैं कि सरकार इस विकल्प पर विचार कर रही है कि मेट्रो में सफर करने वाली महिला का प्रवेश या निकास कोई एक दिल्ली में होना चाहिए। तभी फायदा मिलेगा। 

हालांकि परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत का कहना है कि डीएमआरसी के मुताबिक एनसीआर के शहरों से सफर करने वाली महिलाओं की संख्या मेट्रो के कुल यात्रियों की संख्या का 4 से 5 फीसदी होता है। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो सरकार उन्हें मुफ्त सफर का फायदा देगी। हालांकि हम दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। 


मेट्रो, बस में मुफ्त सफर पर दिल्ली सरकार को सात दिन में 3700 सुझाव

मेट्रो, बस में मुफ्त सफर पर दिल्ली सरकार को बीते 7 दिनों में 3700 सुझाव मिले हैं। यह सुझाव सरकार की ओर से की गई अपील के बाद जनता की ओर से ई-मेल पर भेजे गए है। जनता के इस प्रतिक्रिया को देखते हुए अब सुझाव देने की अंतिम तारीख में 15 दिन की बढ़ोतरी कर दी है। अब कोई भी दिल्ली सरकार को मुफ्त सफर की योजना को लागू करने के लिए अपना सुझाव 15 जून के बजाएं 30 जून तक भेज सकता है।

दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते 3 जून को मुफ्त सफर की योजना की घोषणा के साथ उसे लागू करने के लिए जनता से सुझाव मांगे थे। उसके लिए ई-मेल आईडी भी जारी किया गया था। घोषणा के बाद से दिल्ली सरकार को लगातार सुझाव आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली डायलाग एंड डेवलपमेंट कमीशन सभी सुझावों का अध्ययन कर रहा है। उसके बाद पूरी रिपोर्ट सरकार को सौपेंगे।सूत्रों की मानें तो मंगलवार को मनीष सिसोदिया डीएमआरसी, परिवहन अधिकारियों के साथ अब तक तैयार प्रस्तावों की समीक्षा के साथ चर्चा करेंगे। .

संबंधित सामग्री

AAP ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की।

वेदांग रैना ने रिश्ते की स्थिति पर की बात, इस बॉलीवुड अभिनेता के करियर विकल्पों की तारीफ की

अभिनेता वेदांग रैना ने अपने रिश्ते को लेकर स्थिति स्पष्ट की और एक बॉलीवुड अभिनेता के करियर फैसलों की सराहना की।

अरुणाचल में कचारी समुदाय के ST दर्जे पर विवाद, छात्र संगठन ने जताया विरोध

अरुणाचल में कचारी समुदाय के ST दर्जे पर विवाद, छात्र संगठन ने जताया विरोध

अरुणाचल प्रदेश के शीर्ष छात्र संगठन ने कचारी समुदाय को ST दर्जा देने को लेकर होने वाली बैठक का विरोध किया है। संगठन ने आदिवासी पहचान और अधिकारों पर चिंता जताई है।

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, ‘वीर जी मलाई चाप’ को Zippy की फैक्ट्री दिखाने वाले वीडियो हटाने होंगे

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘वीर जी मलाई चाप’ को निर्देश दिया है कि वह ऐसे प्रचार वीडियो और सामग्री हटाए, जिनमें कथित तौर पर Zippy की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को अपनी सुविधा के रूप में दिखाया गया है।

संजीव अरोड़ा पर 103 करोड़ रुपये के फर्जी iPhone निर्यात मामले में ED की चार्जशीट, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

ED ने आम आदमी पार्टी नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ 103 करोड़ रुपये के कथित फर्जी iPhone निर्यात और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है।