सीवान फर्जी आईडी पर ट्रेन यात्रा दो यात्री गिरफ्ता

फर्जी पहचान पत्र पर ट्रेन यात्रा, दो यात्री गिरफ्तार

सीवान में चेकिंग अभियान के दौरान दो यात्री फर्जी पहचान पत्र पर ट्रेन में सफर करते पकड़े गए। दोनों को आरपीएफ के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

By : Local News of India
फर्जी पहचान पत्र पर ट्रेन यात्रा, दो यात्री गिरफ्तार

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

सीवान में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी पहचान पत्र के सहारे ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों को पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15707 की जांच के दौरान एस-1 कोच में यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक पीएनआर नंबर के आधार पर संदेह होने पर जांच को और गहन किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों यात्री फर्जी आईडी के सहारे यात्रा कर रहे थे और उन्होंने अपना वास्तविक नाम छिपाकर दूसरे नाम से टिकट बुक कराया था।

डिप्टी सीआईटी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि एक यात्री शहाबुद्दीन कौशर अली के नाम पर यात्रा कर रहा था, जबकि दूसरा मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अब्दुल हक के नाम का इस्तेमाल कर रहा था।

दोनों यात्रियों को सीवान जंक्शन पर उतारकर आरपीएफ को सौंप दिया गया, जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।