ऑपरेशन-मिलाप-दिल्ली-पुलिस-193-लापता-मिलाए

ऑपरेशन ‘मिलाप’ की बड़ी सफलता: दो माह में 193 लापता अपनों से मिले

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत दो माह में 193 लापता लोगों को खोजकर परिवारों से मिलाया। पुलिस ने सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ के जरिए यह सफलता हासि

By : Local News of India
ऑपरेशन ‘मिलाप’ की बड़ी सफलता: दो माह में 193 लापता अपनों से मिले

ऑपरेशन-मिलाप-दिल्ली-पुलिस-193-लापता-मिलाए

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 03 मार्च। Delhi Police के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत सराहनीय सफलता हासिल की है। जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान कुल 193 लापता लोगों को खोजकर सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया गया। इनमें 59 नाबालिग बच्चे और 134 वयस्क शामिल हैं।

केवल फरवरी माह (01 से 28 फरवरी 2026) में ही पुलिस ने 118 लापता व्यक्तियों को तलाश कर परिजनों को सौंपा, जिनमें 31 बच्चे और 87 वयस्क शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की टीम तत्काल सक्रिय हो जाती है। तलाश अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाते हैं, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर फोटो दिखाकर पूछताछ की जाती है। बस चालकों, परिचालकों और स्थानीय दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई जाती है।

इसके अलावा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी जांच की जाती है, जिससे लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘ऑपरेशन मिलाप’ आगे भी इसी मुस्तैदी से जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

'मेरा खाना भी ले लो...' दिल्ली प्रोटेस्ट में महिला पुलिसकर्मी ने जीता दिल, VIDEO वायरल

'मेरा खाना भी ले लो...' दिल्ली प्रोटेस्ट में महिला पुलिसकर्मी ने जीता दिल, VIDEO वायरल

दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी को अपने हिस्से का खाना देने की पेशकश की। इंसानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई प्रदर्शन स्थल पर प्रतिबंध के बीच हुई।

फ्री नाश्ते के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे, बोले- 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा'

फ्री नाश्ते के बाद प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे, बोले- 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा'

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मुफ्त नाश्ता मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों का एक नारा चर्चा में आ गया। 'एक चाय और 2 समोसा, दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा' कहते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जंतर-मंतर पार्ट-2 पर सस्पेंस... CJP को नहीं मिली 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट की इजाजत https://www.aajtak.in/india/delhi/stor

जंतर-मंतर पार्ट-2 पर सस्पेंस... CJP को नहीं मिली 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट की इजाजत https://www.aajtak.in/india/delhi/stor

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस से अभी मंजूरी नहीं मिली है। CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

दिल्ली: 5 स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की लड़की से बदसलूकी, दोस्तों पर हॉकी-लोहे की रॉड से हमला https://www.aajta

दिल्ली: 5 स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की लड़की से बदसलूकी, दोस्तों पर हॉकी-लोहे की रॉड से हमला https://www.aajta

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित 5 स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की युवती से कथित बदसलूकी के बाद उसके दोस्तों पर हॉकी और लोहे की रॉड से हमला किया गया। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर है।