JAIPUR ROAD ACCIDENT ELDERLY DEATH

तेज रफ्तार वैन ने बुजुर्ग महिला को कुचला

जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैन ने 63 वर्षीय महिला को कुचल दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार है।

By : Local News of India
 तेज रफ्तार वैन ने बुजुर्ग महिला को कुचला

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Jaipur के महेश नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें घर के बाहर बैठी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कलावती गुर्जर के रूप में हुई है। वह अस्थमा की मरीज थीं और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार दी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई।

घटना चौधरी कॉलोनी, करतारपुरा इलाके की बताई जा रही है। हादसे के समय पास में खड़े दो लोग समय रहते पीछे हट गए, जिससे उनकी जान बच गई।

गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वैन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह के अनुसार, मृतका के पति का करीब एक माह पहले ही निधन हो चुका था। उनके तीन बेटे हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर SGT यूनिवर्सिटी में फुट असेसमेंट और बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप

गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑटो बॉक हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फुट असेसमेंट एवं बॉडी कम्पोजिशन स्क्रीनिंग कैंप का

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप; 215 KM नीचे था केंद्र

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर 215 किलोमीटर की गहराई में था।

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं? सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा

कानपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवार पहले ही मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। इसी बीच राहत के नाम पर एक्सपायर्ड दवाएं बांटे जाने का आरोप सामने आया है।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरानी हथियारों का कहर! हमलों को रोकना हुआ मुश्किल

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों ने अमेरिका के सहयोगी देशों की सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अलग-अलग रिपोर्टों में ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को लेकर चर्चा तेज

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद बवाल, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग।

आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या के बाद जयपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में बाजार बंद रहे और लोग सड़क पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते नजर आए।