दिल्ली में कथित 700 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घोटाला स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स और खरीद प्रक्रियाओं में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
ACB अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई अहम दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। साथ ही इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल कर रही हैं।
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।
बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने
दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।