गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Rishikesh में छिपे चौद्वार जेल ब्रेक मामले के फरार कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा कमिश्नरेट पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी राजा साहनी को भेष बदलकर रह रहे हालात में पकड़ा।
ओडिशा के डीजीपी वाई बी खुरानिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस गिरफ्तारी के साथ ही तीन फरार कैदियों में से अब तक दो पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। इससे पहले सह-आरोपी मधुकांत राणा को Vrindavan से गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि 2025 के दशहरा के दिन कैदी जेल की ग्रिल काटकर फरार हो गए थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। पुलिस को इस मामले में अंदरूनी मदद की भी आशंका है।
फिलहाल तीसरे फरार कैदी की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।