डॉलर मजबूत, रुपया 92 के पार

कच्चे तेल की तेजी से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 92.35 तक गिरा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया दबाव में आ गया। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा गिरकर रिकॉर्ड 92.35 प्रति डॉलर पर पहुंची।

By : Local News of India
कच्चे तेल की तेजी से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 92.35 तक गिरा

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक तनाव के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 92.35 तक गिरा।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से भारतीय मुद्रा रुपये पर दबाव काफी बढ़ गया है। आज भारतीय मुद्रा ने डॉलर की तुलना में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी ही देर में अभी तक के सबसे निचले स्तर 92.35 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले 91.74 के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ की थी। इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 46 पैसे की कमजोरी के साथ 92.20 रुपए प्रति डॉलर के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद कच्चे तेल की कीमत में 25 प्रतिशत तक की उछाल ने मार्केट सेंटीमेंट्स पर काफी नकारात्मक असर डाला, जिसकी वजह से भारतीय मुद्रा 61 पैसे गिर कर अभी तक के सबसे निचले स्तर 92.35 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक आ गई। हालांकि, इसके बाद रुपये की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। दोपहर एक बजे तक का कारोबार होने के बाद भारतीय मुद्रा 52 पैसे की कमजोरी के साथ 92.26 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

मुद्रा बाजार के अभी तक के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) और यूरो के मुकाबले भी के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 81.95 पैसे की कमजोरी के साथ 123.06 के स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया 41.40 पैसे फिसल कर 106.61 के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।