Google Gemini: Nano Banana AI कितना सुरक्षित है, जानिये इस रिपोर्ट से

Google Gemini: Nano Banana AI कितना सुरक्षित है, जानिये इस रिपोर्ट से

google gemini nano banana ai कितना सुरक्षित है जानिये इस रिपोर्ट से

Geetanjali Sharma, Local News Of India

Google Gemini के Nano Banana AI से बहुत से लोग साड़ी वाली इमेज बना रहे हैं, जो आजकल इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रही हैं. ऐसी ही एक इमेज बनाने के लिए एक Instagram यूजर्स ने अपनी तस्वीर को अपलोड कर दिया. जिसमें उन्होंने एक सूट पहना था और उनके हाथ कोहनी तक कवर थे. फिर साड़ी वाली इमेज तैयार करने का प्रॉम्प्ट दिया. Nano Banana ने जब AI इमेज को तैयार किया तो महिला यूजर्स उस फोटो को देखकर हैरान हो गईं. उन्होंने फोटो में देखा कि उनके हाथ के बाजू में एक तिल है. इंस्टाग्राम यूजर्स ने फिर उस प्रॉब्लम को लेकर एक वीडियो बनाया और इंटरनेट पर अपलोड कर दिया. कुछ समय के बाद ही Nano Banana ट्रेंड की तरह महिला का ये वीडियो भी इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गया. अब ऐसे में सवाल आता है कि AI को कैसे पता चला कि दूसरे हाथ में उसी जगह पर तिल है? 

AI से निजी जानकारी साझा करना पड सकता है महंगा 

किसी भी AI से PHOTOS बनवाने का सबसे बड़ा खतरा है अपनी प्राइवेसी के साथ समझौता करना। AI के पास अगर एक बार आपकी फोटोज चली गयी, तो आपको भी नहीं पता की उसका किस तरह इस्तेमाल हो सकता है। एक फोटो के साथ आपकी कई साड़ी जानकारी रीवील हो जाती है।  AI कपनीज़ लोगो की जानकारियों को सुरक्षित रखने के कई दावे करती है लकिन PHOTOS के बारे में कुछ नहीं कहती इसलिए AI को अपनी जानकारी देने से बचे। 

AI से फोटो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल 

अभी तक लोग AI का इस्तेमाल करके अपनी साड़ी लुक और 3d लुक क्रिएट कर रहे थे लकिन इसे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से  ai से जुड़ा एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. करावल नगर इलाके में रहने वाली एक 15 साल की किशोरी अपनी मां के फोन से इंस्टाग्राम ID बनाई थी. यहां पर 3-4 महीने पहले उसकी पड़ोस के एक लड़के से दोस्ती हुई और दोनों बात करने लगे।  

वहीं, जब लड़के ने लड़की को गर्लफ्रेंड बनने को कहा तो लड़की ने मना कर दिया. 
इस पर लड़के ने AI की मदद से लड़की की अश्लील फोटो बनाकर लड़की को इंस्टाग्राम पर भेज दी और वायरल करने की धमकी दी। इस पर लड़की ने फोटो वायरल करने से मना किया जिस पर लड़के ने लड़की से पैसे मांगे और लड़की ने कुल 48 हजार रुपये लड़के को दिए। लेकिन जब लड़की के घर वालों को घर से पैसे गायब होने का पता चला, तो लड़की ने सब बता दिया. 

ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि कोई आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल न कर सके. 

1. खासतौर पर LADHKIYA सबसे पहले तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखें 
2. किसी भी अनजान को अपनी फ्रेंड लिस्ट में एड नहीं करना चाहिए. इसके अलावा किसी वेबसाइट, एप आदि पर अपनी तस्वीर अपलोड करने से बचें आदि।  

55% लोग सर्च इंजन छोड़ अब AI को मान रहे पहली पसंद 

ज्यादातर लोग जानकारी ढूंढने के लिए गूगल सर्च का नहीं, बल्कि AI CHATBOX को चुन रहे हैं। ‘Future AI Sentiment Web 3’ रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 55% और ब्रिटेन में 62% लोग अब सर्च इंजन की जगह AI chatbox का इस्तेमाल कर रहे हैं।  

लोग बताते हैं कि गूगल लिंक और विज्ञापनों की भीड़ दिखाता है, जबकि AI सीधा और सटीक जवाब देता है. AI के पॉपुलर होने का सबसे बड़ा कारण है पर्सनलाइजेशन। चैटबॉट्स बातचीत की तरह स्टेप-बाय-स्टेप समाधान देते हैं। इससे यूजर्स को न सिर्फ सही जानकारी मिलती है, बल्कि समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फैक्ट्स वेरीफाई करने और ऑथेंटिक सोर्स से जानकारी चेक करने के लिए सर्च इंजन जरूरी है। 

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108