मकई चौक पेयजल संकट

धमतरी के मकेश्वर वार्ड में पेयजल संकट, 20 परिवार दो हफ्तों से पानी को तरसे

ठेकेदार की लापरवाही से टूटी पाइप लाइन, मरम्मत सामग्री के अभाव में अटका काम

By : Local News of India
धमतरी के मकेश्वर वार्ड में पेयजल संकट, 20 परिवार दो हफ्तों से पानी को तरसे

धमतरी : पखवाड़े भर से सूखे नल, 20 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

धमतरी,शहर के हृदय स्थल मकई चौक के पास इन दिनों 20 परिवारों के घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही। पिछले पखवाड़े भर से मकेश्वर वार्ड के इन परिवारों के नल सूखे पड़े हैं और लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बालक चौक से मकई तालाब तक बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन विस्तार का कार्य कई महीनों से जारी है। इसी दौरान गड्ढा खोदते समय ठेकेदार द्वारा पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। नियमानुसार क्षति की मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की है, लेकिन अब तक न तो मरम्मत कराई गई और न ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इधर नगर निगम स्थिति को सुधारने के लिए तैयार तो है, लेकिन पाइप का बैंड समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं होने से मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। बताया गया है कि सामग्री खरीदने में करीब 15 हजार रुपये का खर्च आएगा, परंतु ठेकेदार न तो सामान दे रहा है और न ही राशि उपलब्ध करा रहा है। नतीजतन 20 परिवारों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

मकेश्वर वार्ड के सोहन धीवर, बबलू साहू, देवेंद्र कुमार का कहना है कि वे कई बार निगम कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्पष्ट जवाब तक नहीं मिल रहा। जनक राम साहू पंकज ध्रुव का कहना है कि नगर निगम को पेयजल व्यवस्था की ओर ध्यान देना चाहिए। गर्मी के मौसम में काफी स्थिति खराब है। साफ पानी के लिए दूसरे के घरों पर तक जाना पड़ रहा है। जल विभाग के इंजीनियर लोमस देवांगन ने मामले की जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि संबंधित कार्य महिला इंजीनियर देख रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के इस रवैये से लोगों में नाराजगी है।

नगर निगम के एमआईसी मेंबर एवं जल विभाग प्रभारी सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि मरम्मत के लिए टीम भेजी गई थी, पर सामग्री के अभाव में कार्य नहीं हो सका। ठेकेदार को स्टीमेट देकर मरम्मत कराने निर्देशित किया गया है और एक-दो दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल सवाल यह है कि जब जिम्मेदारी तय है, तो 20 परिवारों को पानी के लिए क्यों तरसना पड़ रहा है? गर्मी की आहट के बीच पेयजल संकट ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

'AI की वजह से बढ़ रही पानी की कमी', अर्चना पूरन सिंह ने टेक्नोलॉजी के असर पर उठाए सवाल

अर्चना पूरन सिंह ने AI के बढ़ते इस्तेमाल से पानी की खपत बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डेटा सेंटरों की वजह से जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है।

Dhamtari में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रील-फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू

Dhamtari में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रील-फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू

धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 से 24 अप्रैल तक रील और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं।

एनएसयूआई स्थापना दिवस पर सेवा की मिसाल, रक्तदान, पौधारोपण और शिक्षा संकल्प

एनएसयूआई स्थापना दिवस पर सेवा की मिसाल, रक्तदान, पौधारोपण और शिक्षा संकल्प

धमतरी में एनएसयूआई स्थापना दिवस पर रक्तदान, पौधारोपण और शिक्षा संकल्प जैसे कार्यक्रम आयोजित।

विश्व नवकार मंत्र दिवस पर धमतरी में सामूहिक जाप, गूंजा शांति और सद्भाव का संदेश

विश्व नवकार मंत्र दिवस पर धमतरी में सामूहिक जाप, गूंजा शांति और सद्भाव का संदेश

धमतरी में विश्व नवकार मंत्र दिवस पर जैन समाज द्वारा सामूहिक मंत्र जाप का आयोजन, शांति और सकारात्मकता का संदेश।

रत्नाबांधा में 20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, स्कूल में टीन शेड और सीसी रोड बनेगी

रत्नाबांधा में 20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, स्कूल में टीन शेड और सीसी रोड बनेगी

धमतरी जिले के रत्नाबांधा गांव में 20 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसमें स्कूल परिसर में टीन शेड और सीसी रोड निर्माण शामिल है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी।