आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से आत...

Gurugram, Haryana, Localnewsofindia

आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है: फणींद्रनाथ शर्मा

जब हम देश में बनी चीजें खरीदते हैं, तो हमारा पैसा देश में रहता है, जिससे विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं।

आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है फणींद्रनाथ शर्मा

fANINDRA nATH sHARMA | sUMIT tHAKUR

सुमित ठाकुर
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

गुरुग्राम आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा गुरुग्राम द्वारा द्रोणाचार्य कॉलेज में आयोजित युवा सम्मेलन में उपस्थित रह कर युवाओं से संवाद किया।यहां उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक ऐसा विचार है जिसका उद्देश्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश भवन निर्माण प्रमुख श्री हरविंद कोहली, जिला महामंत्री श्री अजीत यादव , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मयंक निर्मल सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कई बार देश से आवाहन किया है कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। चाहे दीपावली की मूर्तियां हों या उन्होंने कहा कि मोबाइल-टीवी-फ्रिज हो। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। सभी व्यापारी भाई-बहन जो भी बेचें वो देश में ही बना होना चाहिए। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है।

संगठन मंत्री ने कहा कि ये तब होगा जब हम देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे। हमें हर दुकान पर “गर्व से कहो ये स्वदेशी है“ का बोर्ड लगाना चाहिए और राज्यभर में ऐसा अभियान चलना चाहिए। जब हम ऐसा करते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है, जब पैसा देश में रहता है, तो उससे देश का विकास होता है। उसी से सड़कें बनती हैं. योजनाएं चलती हैं। इससे नए रोजगार पैदा होते हैं।

आज देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, स्वदेशी के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी संकल्प हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है।

संबंधित सामग्री

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108

मंत्री जी भाषण देते रहे और संस्कार बो गए मोहम्मद अमीन

राज्य

मंत्री जी भाषण देते रहे और संस्कार बो गए मोहम्मद अमीन

यह उस संवेदना की सजीव तस्वीर थी जो आज के समाज में दुर्लभ हो चुकी है। मंच पर जो संस्कार बोले जा रहे थे, वे शब्द बनकर गूंजे; लेकिन जो संस्कार मोहम्मद अमीन ने बोए, वे कर्म बनकर अमर हो गए

कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

राजनीति

कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

-वार्ड-34 से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुकी हैं रखी कंसल-जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने पटका पहनाकर किया पार्टी में शामिल

नगर निगम गुरुग्राम 8 से 30 नवंबर तक लगाएगा वाटर बिल सुधार कैंप, राजस्व बढ़ाने की तैयारी तेज

राज्य

नगर निगम गुरुग्राम 8 से 30 नवंबर तक लगाएगा वाटर बिल सुधार कैंप, राजस्व बढ़ाने की तैयारी तेज

पानी एवं सीवरेज बिल से जुड़े विवादों का मौके पर समाधान, गलत रीडिंग, बिल सुधार, नाम सुधार, बकाया मिलान जैसी समस्याओं का निपटारा, पानी व सीवरेज कनेक्शन की उसी दिन स्वीकृति तथा नागरिकों की सुविधा के साथ