साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार: पंकज डावर

Haryana, Politics

साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार: पंकज डावर

-बिना चारदीवारी के स्कूल बन गया है गंदगी का डंपिंग स्टेशन-जिस स्कूल में होनी चाहिए बच्चों की पढ़ाई, वहां बांधे जाते हैं पशु-क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर को बताई समस्या

साढ़े चार साल पहले तोड़े गए स्कूल को नहीं बना पाई भाजपा सरकार पंकज डावर

Pankaj Davar | Pankaj Davar

गुडग़ांव। कांगे्रस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि अर्जुन नगर निवासियों का क्षेत्र की गली नंबर-5 के सरकारी स्कूल को तोडक़र नया बनाने का सपना भाजपा सरकार में सपना ही रह गया है। स्कूल बनाना तो दूर, इस सरकार में स्कूल की जमीन की चारदीवारी तक नहीं की गई। इस कारण से स्कूल गंदगी का डंपिंग स्टेशन बन गया है। क्षेत्रवासी गंदगी से उठने वाली बदबू से परेशान हैं। साथ ही बीमारियां फैलने का डर बना है।
अर्जुन नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा स्कूल की जमीन पर गंदगी की समस्या को उठाने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर को वहां बुलाया। उन्हें जानकारी दी कि यहां पर करीब साढ़े चार साल पहले सरकारी स्कूल होता था। स्कूल की बिल्डिंग नई बनाने के लिए तोड़ी गई थी। बिल्डिंग तोड़े जाने के बाद उसे नया नहीं बनाया गया। ना ही स्कूल की चारदीवारी की गई। चारदीवारी नहीं होने के कारण लोगों ने स्कूल में गंदगी डालनी शुरू कर दी। देखते ही देखते स्कूल कैंपस गंदगी का डंपिंग स्टेशन बन गया है। पूरा मैदान खुला है, इसलिए बाहरी लोग भी यहां पर गंदगी डालकर चले जाते हैं। किसी को रोका जाता है तो नौबत झगड़े की आ जाती है। लोगों ने पंकज डावर से आग्रह किया कि वे उनकी इस समस्या को सरकार तक पहुंचाकर यहां चारदीवारी कराने की आवाज उठाएं। क्योंकि उन्हें स्कूल बनने की यहां कोई उम्मीद नहीं है।  
लोगों की इस समस्या को गंभीरता से सुनते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि सरकार अब इस पर क्या जवाब देगी। जो भाजपा सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़े दावे रोज करती है, उसके राज में ही शिक्षा के मंदिर का बुरा हाल है। स्कूल गंदगी का साम्राज्य बन गया है। साढ़े चार साल से ना तो शिक्षा विभाग ने और ना ही भाजपा के किसी नेता, मंत्री ने यहां के सरकारी स्कूल को लेकर कोई सुध ली। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर ना तो स्कूल बनाया गया है और ना ही इसकी चारदीवारी करके स्कूल की जमीन को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में लोगों द्वारा पशु भी बांधे जाते हैं। जिस स्कूल में बच्चों की पढ़ाई से उनका भविष्य बनना था, वह पशुओं की आरामगाह बन गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार या तो जल्द से जल्द इस जगह पर स्कूल का निर्माण करे। अगर स्कूल नहीं बनाया जाना तो यहां पर पार्क का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर सिर्फ नौकरी कर रहे हैं, काम नहीं कर रहे। नगर निगम के किसी क्षेत्र में साढ़े चार साल से कोई सरकारी स्कूल टूटा पड़ा हो और उसके निर्माण पर स्थिति स्पष्ट नहीं करना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। पंकज डावर ने क्षेत्र के नगर निगम पार्षद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता के आगे हाथ जोडक़र वोटों की भीख मांगने वाले नेता अब चुने जाने के बाद गायब क्यों हैं। अर्जुन नगर का यह स्कूल ही नहीं बल्कि पूरी कालोनी की गलियां भी टूटी पड़ी हैं। उन पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि सरकार और नगर निगम की यह निष्क्रियता जनता पर भारी पड़ रही है। जल्द से जल्द स्कूल की इस जमीन पर चारदीवारी करके इसके भविष्य के लिए निर्णय लेकर काम शुरू किया जाए।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण

राज्य

हरियाणा में जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह के वेतन एवं पेंशन का होगा अग्रिम वितरण

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026 में कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के वेतन एवं पेंशन के अग्रिम वितरण के आदेश जारी किए हैं। अवकाश के कारण जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्टूबर माह का भुगतान पहले किया जाएगा।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108

कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

राजनीति

कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

-वार्ड-34 से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुकी हैं रखी कंसल-जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने पटका पहनाकर किया पार्टी में शामिल

नगर निगम गुरुग्राम 8 से 30 नवंबर तक लगाएगा वाटर बिल सुधार कैंप, राजस्व बढ़ाने की तैयारी तेज

राज्य

नगर निगम गुरुग्राम 8 से 30 नवंबर तक लगाएगा वाटर बिल सुधार कैंप, राजस्व बढ़ाने की तैयारी तेज

पानी एवं सीवरेज बिल से जुड़े विवादों का मौके पर समाधान, गलत रीडिंग, बिल सुधार, नाम सुधार, बकाया मिलान जैसी समस्याओं का निपटारा, पानी व सीवरेज कनेक्शन की उसी दिन स्वीकृति तथा नागरिकों की सुविधा के साथ