सुप्रीम-कोर्ट-दिल्ली-एनसीआर-वायु-प्रदूषण-पौधारोपण

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए बड़े पैमाने पर हों पौधारोपण

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण को सबसे प्रभावी उपाय बताया। दक्षिणी रिज में पेड़ कटाई मामले में डीडीए अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया

By : Local News of India
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए बड़े पैमाने पर हों पौधारोपण

सुप्रीम-कोर्ट-दिल्ली-एनसीआर-वायु-प्रदूषण-पौधारोपण-रिज-मामला

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 20 फरवरी। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने का सबसे प्रभावी और स्थायी समाधान बड़े पैमाने पर पेड़ लगाना है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार करना है तो व्यापक स्तर पर पौधारोपण जरूरी है। कोर्ट ने यह टिप्पणी दिल्ली के रिज एरिया में पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की। इससे पहले 28 मई, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिणी रिज क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में Delhi Development Authority (डीडीए) के अधिकारियों को अवमानना का दोषी ठहराया था।

पीठ ने जिम्मेदार अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। अदालत डीडीए के उपाध्यक्ष सुभाशीष पांडा के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी।                                            16 मई, 2024 को कोर्ट ने पांडा को कथित रूप से गुमराह करने वाला हलफनामा दाखिल करने पर अवमानना नोटिस जारी किया था। हलफनामे में कहा गया था कि उनकी जानकारी के बिना 642 पेड़ काटे गए।      इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि बिना अनुमति एक भी पेड़ नहीं काटे जाने चाहिए थे, फिर भी 10 दिनों तक कटाई जारी रही।

पीठ के सदस्य जस्टिस एएस ओका ने टिप्पणी की थी कि अपने 20 वर्षों के न्यायिक अनुभव में उन्होंने ऐसा गुमराह करने वाला हलफनामा नहीं देखा।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच की जानकारी मांगी है। यूपी, केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 20 तारीख को रखी गई है।

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने असम नागरिकता मामले में कहा कि नागरिकता का निर्धारण निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। अदालत ने कानूनी प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 261 के स्तर पर पहुंचा; 85 दिनों में सबसे खराब स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को खराब श्रेणी में पहुंच गई और AQI 261 दर्ज किया गया, जो 85 दिनों में सबसे अधिक है।

CJI सूर्यकांत का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट के पुराने मामलों की सुनवाई तेज करने के लिए 4 विशेष बेंच गठित

CJI सूर्यकांत का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट के पुराने मामलों की सुनवाई तेज करने के लिए 4 विशेष बेंच गठित

सीजेआई सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के लंबे समय से लंबित मामलों की सुनवाई तेज करने के लिए चार विशेष बेंचों का गठन किया है। इसका उद्देश्य पुराने मामलों का जल्द निपटारा करना है।

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल से पक्षकारों ने किया इनकार

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल से पक्षकारों ने किया इनकार

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल के धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अब मामलों की सुनवाई अदालतों में जारी रहेगी।