ramavatar-jaggi-murder-case-final-hearing

रामावतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई कल, CBI को फाइल पेश करने का निर्देश

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई की तारीख तय करते हुए CBI को तत्काल केस फाइल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

By : Local News of India
रामावतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई कल, CBI को फाइल पेश करने का निर्देश

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अब सुनवाई अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्पेशल डिवीजन बेंच ने गुरुवार को अंतिम सुनवाई निर्धारित करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को तत्काल केस से जुड़ी फाइल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की विशेष डिवीजन बेंच के समक्ष मामला पेश हुआ। इस दौरान अमित जोगी के वकील ने केस से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए CBI को तुरंत सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और बचाव पक्ष को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा।

यह मामला उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दोबारा हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए खोला गया है। इससे पहले हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दोषियों की अपील खारिज करते हुए आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था।

हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने CBI की अपील स्वीकार करते हुए मामले को पुनः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेज दिया, ताकि केस की मेरिट पर विस्तृत सुनवाई हो सके।

अब गुरुवार को होने वाली अंतिम सुनवाई को इस बहुचर्चित मामले में निर्णायक माना जा रहा है।

 

संबंधित सामग्री

NEET Paper Leak कांड में बड़ा शक! क्या NTA के भीतर से ही लीक हो रही थी जानकारी?

NEET Paper Leak कांड में बड़ा शक! क्या NTA के भीतर से ही लीक हो रही थी जानकारी?

NEET Paper Leak मामले में जांच एजेंसियों को अंदरूनी मिलीभगत का शक है। सूत्रों के मुताबिक NTA के सिस्टम से संवेदनशील जानकारी बाहर पहुंचने की आशंका पर जांच तेज कर दी गई है।

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 2 भाइयों ने 30 लाख में डॉक्टर से खरीदा पेपर, फिर पूरे देश में ऐसे फैला

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 2 भाइयों ने 30 लाख में डॉक्टर से खरीदा पेपर, फिर पूरे देश में ऐसे फैला

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि राजस्थान के दो भाइयों ने 30 लाख रुपये में एक डॉक्टर से पेपर खरीदा और इसके बाद इसे एक संगठित नेटवर्क के जरिए देशभर में फैलाय

NEET 2026 पेपर लीक में मनीष यादव और अविनाश लांबा का नाम, जांच में सामने आई सेट पहुंचने की कड़ी

NEET 2026 पेपर लीक में मनीष यादव और अविनाश लांबा का नाम, जांच में सामने आई सेट पहुंचने की कड़ी

NEET 2026 पेपर लीक मामले में मनीष यादव और अविनाश लांबा के नाम कथित मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परीक्षा का सेट आरोपियों तक कैसे पहुंचा।

NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच अब CBI के हवाले

NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच अब CBI के हवाले

NEET UG परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी है। इसी महीने परीक्षा आयोजित की गई थी।

राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई

राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई

राम अवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। 23 साल बाद आए इस फैसले को पीड़ित परिवार ने न्याय की जीत बताया।