राजस्थान मौसम अपडेट तापमान 30 पार

राजस्थान में चढ़ा पारा, कई शहरों में 30 डिग्री पार; अगले सप्ताह मौसम रहेगा साफ

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

By : Local News of India
राजस्थान में चढ़ा पारा, कई शहरों में 30 डिग्री पार; अगले सप्ताह मौसम रहेगा साफ

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में तेज धूप से सर्दी कमजोर

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही सर्दी अब कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा।
शुक्रवार को प्रदेश के छह शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक मापा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आसमान साफ रहने से अधिकांश जिलों में अच्छी धूप खिली रही और लोगों को सर्दी से राहत मिली।

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जालोर क्षेत्र में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड हुआ।
इसके अलावा जोधपुर में 31, फलोदी में 31.4, जैसलमेर में 30.3, पाली में 30.1 और जालोर में 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया। इन शहरों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे अधिक था। बीकानेर में 17.2, फलोदी में 17, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4, जोधपुर में 16.5, जैसलमेर में 15.6, उदयपुर में 16, चित्तौड़गढ़ में 15.4 और भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

संबंधित सामग्री

जयपुर की वो जेम्स मंडी, जहां सड़क किनारे मिलते हैं पुखराज-पन्ना जैसे महंगे रत्न

जयपुर का रत्न बाजार दुनियाभर में मशहूर है। यहां पन्ना, पुखराज, माणिक जैसे कीमती पत्थरों से लेकर कई रंगीन जेम्स तक मिलते हैं। सड़क किनारे लगने वाली दुकानों की कहानी भी खास है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान में रुक-रुककर बारिश, श्रीगंगानगर में 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे के मौसम पर नजर रखी है।

राजस्थान सरकार ने सीकर में असमय रथ यात्रा पर लगाई रोक, पुरी मंदिर प्रशासन के आग्रह पर कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने सीकर में असमय रथ यात्रा पर लगाई रोक, पुरी मंदिर प्रशासन के आग्रह पर कार्रवाई

राजस्थान के सीकर में प्रस्तावित असमय रथ यात्रा को राज्य प्रशासन ने रोक दिया है। यह कार्रवाई पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुरोध के बाद पारंपरिक धार्मिक तिथियों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई