मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का समापन किया, ब...

रायपुर नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 बस्तर सर्गुजा विकास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का समापन किया, बस्तर-सर्गुजा विकास पर दिया जोर

उन्होंने छत्तीसगढ़ में व्यापार, उद्योग और कृषि के अनुकूल माहौल की जानकारी दी और बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट का थीम “संकल्प” है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का समापन किया बस्तर-सर्गुजा विकास पर दिया जोर

व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल : मुख्यमंत्री साय | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में मंगलवार की देर शाम शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का एक लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह तीसरा वर्ष चल रहा है और दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। पहले वर्ष प्रस्तुत बजट का थीम “ज्ञान” था, जिसमें जी का अर्थ गरीब, वाय का अर्थ युवा, ए का अर्थ अन्नदाता किसान और एन का अर्थ नारी था तथा इन सभी वर्गों के विकास पर विशेष फोकस किया गया था। दूसरे वर्ष उसी विकास को गति देने के उद्देश्य से बजट का थीम “गति” रखा गया, जबकि इस वर्ष का बजट थीम “संकल्प” है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है और पूरे प्रदेश के हित में है। उन्होंने बताया कि इस बजट में विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा क्षेत्र पर किया गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र केरल राज्य से भी बड़ा क्षेत्र है और प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है, लेकिन चार दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद के कारण यह क्षेत्र विकास से अछूता रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व तथा हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस के कारण नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में नक्सली सक्रिय थे, लेकिन विगत दो वर्षों में हमारे जवानों ने जिस तरह से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है, उसमें कई बड़े माओवादी मारे गए हैं तथा बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे राज्य अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माओवाद के कारण इन क्षेत्रों में समुचित विकास नहीं हो पाया था, जिसकी भरपाई के लिए अब सरकार इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकस कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार ने अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी के लिए बजट में प्रावधान किया है। साथ ही क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने और फॉरेस्ट प्रोड्यूस के वैल्यू एडिशन पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा दोनों संभागों में सैकड़ों प्रकार के वन उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनका मूल्य संवर्धन कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए है और प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 7 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं तथा उद्योग नीति के तहत काटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण से की जा रही है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में व्यापारी बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने नेशनल ट्रेड एक्सपो के सफल आयोजन के लिए कैट की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रेड एक्सपो में विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा कैट द्वारा प्रकाशित स्वदेशी पोस्टर का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी सहित कैट छत्तीसगढ़ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।