रायपुर-नगर-निगम-बजट-2026-27-मीनल-चौबे-घोषणाएं

2130 करोड़ का बजट पेश: रायपुर में वर्किंग वुमन हॉस्टल, हाईटेक लाइब्रेरी और 268 CCTV कैमरों की घोषणा

रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2130 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया।

By : Local News of India
2130 करोड़ का बजट पेश: रायपुर में वर्किंग वुमन हॉस्टल, हाईटेक लाइब्रेरी और 268 CCTV कैमरों की घोषणा

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपये का बजट पेश किया। सोमवार को महापौर मीनल चौबे द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

बजट पेश करते हुए महापौर ने बताया कि पंडरी और नरैया तालाब क्षेत्र में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाएंगे। वहीं, शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए 140 लाख रुपये की लागत से 268 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

हालांकि, बजट पेश होने से पहले सदन में हंगामे की स्थिति भी देखने को मिली। कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताते हुए हाथों में वादों के पोस्टर लेकर ‘वादा तेरा वादा’ गाना गाते हुए सदन में प्रवेश किया, जिस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई।

महापौर ने बताया कि युवाओं के लिए दलदल सिवनी में 500 सीटों की और साइंस कॉलेज के पास 1000 सीटों की हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ के तहत शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है। तेलीबांधा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित टेक्नो टॉवर का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है।

पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 16 जनवरी 2026 को जल बोर्ड का गठन किया गया है। अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन सिस्टम का लगभग 70 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे लो-प्रेशर और लीकेज की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। एकता कॉलोनी जैसे कुछ क्षेत्रों को ‘टैंकर फ्री’ बनाने में सफलता भी मिली है।

बजट में वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने के लिए शंकर नगर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और डुमरतराई इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के लिए 100 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की अनुमति दी गई है।

स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के तहत मियावाकी पद्धति से 25,605 पौधे लगाए गए हैं और आईएसबीटी के पास ‘नवग्रह उद्यान’ विकसित किया जा रहा है।

इसके अलावा 1530 स्व-सहायता समूहों को 26.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

स्ट्रीट लाइटिंग सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और स्मार्ट शहरों की पहचान है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा, यातायात और नागरिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के SP भी बदले गए हैं।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में दिल्ली 120वें स्थान पर, भारतीय शहरों की रैंकिंग निराशाजनक

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में दिल्ली 120वें स्थान पर, भारतीय शहरों की रैंकिंग निराशाजनक

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में दिल्ली को 173 शहरों में 120वां स्थान मिला है। मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु भी निचले पायदान पर रहे।

NMC का बड़ा निर्देश, 70 मेडिकल कॉलेजों को CCTV नियमों का तत्काल पालन करने का आदेश

NMC का बड़ा निर्देश, 70 मेडिकल कॉलेजों को CCTV नियमों का तत्काल पालन करने का आदेश

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के 70 मेडिकल कॉलेजों को अनिवार्य CCTV और NVR नियमों का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया है।

जयपुर की राजीव नगर हाउसिंग योजना में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप, अधूरे फ्लैट्स पर सवाल

जयपुर की राजीव नगर हाउसिंग योजना में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप, अधूरे फ्लैट्स पर सवाल

जयपुर की राजीव नगर हाउसिंग योजना में हजारों फ्लैट्स खाली और अधूरे पड़े हैं। योजना में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।