पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ, कई फर्टिलाइजर कंपनियां कर रहीं शिरकत

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 आईपीएल स्टॉल

पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ, कई फर्टिलाइजर कंपनियां कर रहीं शिरकत

नई दिल्ली में 25 से 27 फरवरी 2026 आयोजित Indian Council of Agricultural Research एवं Indian Agricultural Research Institute द्वारा आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया

पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ कई फर्टिलाइजर कंपनियां कर रहीं शिरकत

पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ, कई फर्टिलाइजर कंपनियां कर रहीं शिरकत | LNI.one

प्रेस विज्ञप्ति

नई दिल्ली, 25 फरवरी 2026: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एवं इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर–आईएआरआई) द्वारा 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला का आज औपचारिक शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। देशभर की कई फर्टिलाइजर, कीटनाशक एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां इस मेले में भाग ले रही हैं और किसानों को उर्वरक प्रबंधन, फसल पोषण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत करा रही हैं।

इसी क्रम में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने अपने तीन स्टॉल को एकीकृत कर एक बड़ा और समग्र कृषि स्टॉल स्थापित किया है, जो किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस एकीकृत स्टॉल पर फसल पोषण, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, पशु आहार, डेयरी एवं शुगर सेक्टर से जुड़े उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक कृषि समाधानों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आईपीएल द्वारा किसानों को निःशुल्क पेन, डायरी, बैग एवं साहित्य वितरित किए जा रहे हैं।

मेले के प्रथम दिवस पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे बड़ी संख्या में किसानों ने आईपीएल के स्टॉल का दौरा कर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, वैज्ञानिक खेती और उत्पादन वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कंपनी के विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक एवं फसल-आधारित सुझाव भी दिए।

height=722

आईपीएल का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, वैज्ञानिक पौध पोषण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। कंपनी किसानों को 6R (Right/ सही) सिद्धांत अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है- 1. सही स्रोत, 2. सही मात्रा, 3. सही विधि, 4. सही समय, 5. उर्वरकों का सही संयोजन और 6. जल का सही प्रबंधन. इस सिद्धांत के माध्यम से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

आईपीएल के अधिकारियों के अनुसार, मेले के तीनों दिनों तक कंपनी के कृषि विशेषज्ञ किसानों से सीधा संवाद करेंगे, फसल-आधारित तकनीकी साहित्य वितरित करेंगे तथा आधुनिक पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज (POPs) पर मार्गदर्शन देंगे। उल्लेखनीय है कि आईपीएल पिछले लगभग 70 वर्षों से किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराते हुए वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रही है। कंपनी की यह भागीदारी “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के बारे में:
1955 में स्थापित, आईपीएल भारत में उर्वरकों का सबसे बड़ा आयातक है और हर वर्ष लगभग 99 लाख टन उर्वरक सामग्री का आयात करता है। कंपनी संतुलित और टिकाऊ पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देती है। आईपीएल पोटाश, डीएपी और अन्य फसल पोषक तत्वों के आयात, वितरण और विपणन का कार्य देशभर में अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से करती है।

उर्वरकों के अलावा, कंपनी ने चीनी मिल, डिस्टिलरी प्लांट, पशु आहार निर्माण, डेयरी संचालन और ग्रामीण वेयरहाउसिंग जैसे कृषि से जुड़े अन्य व्यवसायों में भी विस्तार किया है। किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अनुसंधान सहयोग और तकनीकी साझेदारियों के माध्यम से आईपीएल भारतीय किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने में निरंतर सहयोग कर रही है।


 

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।