प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला देहरादून एसएसपी का पद, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

नए एसएसपी ने संभाली कमान

प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला देहरादून एसएसपी का पद, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

देहरादून के नए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पदभार संभालते ही महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार को प्राथमिकता बताया। जानिए पूरी खबर.....

प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला देहरादून एसएसपी का पद महिला सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

देहरादून के नए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला पदभार | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
देहरादून के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोबाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिला सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था में सुधार को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

नवनियुक्त एसएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यातायात व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से निपटने तथा सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। पुलिस कर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एसएसपी ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।