केमिकल रंगों को टक्कर दे रहा हर्ष गुप्ता का ऑर्गेनिक गुलाल

हर्बल-गुलाल-की-बढ़ती-मांग

केमिकल रंगों को टक्कर दे रहा हर्ष गुप्ता का ऑर्गेनिक गुलाल

उत्तर प्रदेश के संभल निवासी हर्ष गुप्ता ने केमिकल युक्त रंगों के विकल्प के रूप में हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल बनाने की पहल की, जो आज 10–12 राज्यों में लोकप्रिय हो चुका है।

केमिकल रंगों को टक्कर दे रहा हर्ष गुप्ता का ऑर्गेनिक गुलाल

संभल में तैयार हर्बल गुलाल चेहरे के लिए सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली की बेहतर पहल | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

होली के रंग जहां खुशियां लाते हैं, वहीं केमिकल युक्त गुलाल कई बार त्वचा, आंख और बच्चों के लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के रहने वाले हर्ष गुप्ता ने पूरी तरह हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल बनाने की पहल की। उनकी यह पहल आज उप्र तक में सीमित नहीं रही बल्कि 10 से 12 राज्यों में लोगों की पसंद बन चुका है।

होली रंगों का त्योहार है। होली का पर्व नजदीक आते ही हाथरस के रंगों की बात लोगों की जुबान पर आ जाती है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश का संभल भी इससे पीछे नहीं है। पिछले 40 वर्षों से संभल में रंग तैयार हो रहा है और यह रंग भारत देश के 10 से 12 राज्यों में जाता है। पहले उत्तर प्रदेश क्या अन्य राज्यों के लोग भी रंग लेने के लिए हाथरस जाते थे, लेकिन अब संभल के रंगों की डिमांड प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बढ़ती जा रही है।

रंगों के विषय में हर्ष गुप्ता बताते हैं कि हर्बल गुलाल बनाने का विचार इसलिए आया ताकि लोग बिना किसी डर के होली खेल सकें। इस गुलाल में पोटैटो स्टार्च (आलू का आटा) और कॉर्न स्टार्च (मक्का का आटा) का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें फ़ूड कलर और अहमदाबाद व कन्नौज के फूलों की प्राकृतिक खुशबू मिलाई जाती है। तैयार मिश्रण को खेतों में तिरपाल पर 7–8 दिन तक प्राकृतिक धूप में सुखाया जाता है। फिर उसकी पिसाई कर अलग-अलग पैकिंग में बाज़ार भेजा जाता है। करीब 28 साल पहले फैक्ट्री स्तर पर शुरू हुआ यह काम, अनुभव के लिहाज़ से आज 40–45 साल का सफर तय कर चुका है। यहां रोज़ाना 2 से ढाई टन तक गुलाल तैयार होता है। बच्चों के लिए खासतौर पर स्किन-लविंग और एलर्जी-फ्री गुलाल, गुलाल की पिचकारी, चॉकलेट, मिंट और नारियल खुशबू वाले रंग भी बनाए जाते हैं।

हर्ष ने बताया कि हर्बल गुलाल न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर है, क्योंकि यह मिट्टी में घुल जाता है और पानी को प्रदूषित नहीं करता। होली के सीज़न में इस फैक्टरी से 40–50 स्थानीय लोगों को रोज़गार भी मिलता है।

हर्ष गुप्ता के मुताबिक उनका गुलाल खास तौर पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बरेली समेत कई जिलों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। प्राकृतिक तरीके से बनने और अधिक मेहनत लगने के कारण हर्बल गुलाल आम गुलाल से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन सेहत और पर्यावरण के लिहाज़ से यह कहीं बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।


 

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, ‘M’ पैटर्न में दिखी नई पहचान

खेल

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, ‘M’ पैटर्न में दिखी नई पहचान

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने ‘M’ पैटर्न वाली नई जर्सी लॉन्च की है, जो टीम की नई पहचान और जीत की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।