स्थिति गंभीर एवं चिन्ताजनक है

संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक स्थानान्तरण की सुविधा से वंचित हैं।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान परिषद में संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों के स्थानान्तरण का मुद्दा छाया रहा।

By : Local News of India
संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक स्थानान्तरण की सुविधा से वंचित हैं।

संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार : ध्रुव कुमार त्रिपाठी

 

उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान परिषद में संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों के स्थानान्तरण का मुद्दा छाया रहा। आजादी के 79 वर्ष के बाद भी संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक स्थानान्तरण की सुविधा से वंचित हैं।

शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि प्राच्य भाषा एवं देववाणी के ध्वजवाहक संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ यह सनातनी सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। सनातनी परम्परा की विचारधारा वाली प्रदेश सरकार के रहते एकल स्थानान्तरण ऑनलाइन व ऑफलाइन अभी तक प्रभावी नहीं हो सका है। सरकार के इस कार्यप्रणाली से संस्कृत के शिक्षक व्यथित हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के राज्य कर्मचारी, माध्यमिक, प्राथमिक एवं संस्कृत माध्यमिक के साथ-साथ उच्च शिक्षा के अधीन संचालित सभी महाविद्यालयों में स्थानान्तरण की सुविधा विद्यमान है, लेकिन संस्कृत महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए स्थानान्तरण की सुविधा आजादी के 79 वर्ष के बाद भी प्रदान नहीं की गयी है।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने सारी हदें पार करते हुए संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों के एकल स्थानान्तरण के सम्बन्ध में अभी तक कोई व्यवस्था नहीं दी है। प्रदेश की सरकार के उपेक्षा के शिकार ये शिक्षक मायूस एवं लाचार हैं। एकल स्थानान्तरण की सुविधा न होने के कारण सरकार के प्रति इन शिक्षकों एवं इनके परिवारों में भारी रोष एवं आक्रोश है, स्थिति गंभीर एवं चिन्ताजनक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में एक विधवा ने आरोप लगाया कि जमीन के कागजात देने के बहाने उसे SUV में बैठाकर नशीला पेय पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में 1 लाख का इनामी गिरफ्तार, बोला- मैं बाइक चला रहा था, साथी ने चलाईं गोलियां

लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF ने एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में वारदात के दौरान अपनी भूमिका का खुलासा किया।

लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में 1 लाख का इनामी गिरफ्तार, STF के सामने कबूली वारदात

लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF ने 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में वारदात की पूरी साजिश और अपनी भूमिका कबूल की।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य, भारत के एक-चौथाई आम का उत्पादन: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य, भारत के एक-चौथाई आम का उत्पादन: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के कुल आम उत्पादन का एक चौथाई हिस्सा देता है। उन्होंने इसे राज्य की कृषि शक्ति और किसानों की मेहनत का परिणाम बताया।