कोलकाता सेना वाहन पलटा फिसलन जवान घायल

कोलकाता में फिसलन भरी सड़क पर सेना का वाहन पलटा, दो जवान घायल

लिस और सेना दोनों ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। घटना के कारण फ्लाइओवर पर कुछ समय यातायात बाधित रहा।

By : Local News of India
कोलकाता में फिसलन भरी सड़क पर सेना का वाहन पलटा, दो जवान घायल

कोलकाता में सेना का वाहन पलटा, दो जवान घायल

पिंकी कुमारी
 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 महानगर के  फ्लाइओवर पर मंगलवार सुबह बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क पर सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो जवान घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि वाहन विपरीत दिशा की लेन में घुसने के बाद रेलिंग से टकराया और पलट गया। घटना के समय वाहन में तीन सैनिक सवार थे। इनमें से दो को चोटें आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे वाहन से जवानों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन साइंस सिटी से पार्क सर्कस की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर पार कर फ्लाइओवर की दूसरी लेन में चला गया। मंगलवार तड़के से शहर में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही थी, जिससे सड़कें गीली और फिसलनभरी हो गई थीं। आशंका है कि इसी कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह चार बजे से कोलकाता तथा आसपास के जिलों में वर्षा शुरू हो गई थी।पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना केवल फिसलन के कारण हुई या इसमें किसी अन्य वाहन की भी भूमिका रही। सेना ने भी दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए अलग से जांच शुरू की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मां फ्लाइओवर पर दोपहिया वाहनों की दुर्घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन भारी सैन्य वाहन के पलटने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए फ्लाइओवर पर यातायात बाधित रहा तथा आसपास की सड़कों पर भी असर पड़ा। बाद में यातायात पुलिस ने वाहन को हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया।

संबंधित सामग्री

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में BJP ने 'आयुष्मान दिवस' के जरिए जवाबी रणनीति अपनाई है।

बारुईपुर हिंसा मामले में CPI(M) नेता लाहेक अली गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

बारुईपुर हिंसा मामले में CPI(M) नेता लाहेक अली गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर हिंसा मामले में CPI(M) नेता लाहेक अली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने भीड़ को भड़काया और हिंसा में अहम भूमिका निभाई।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।