कानपुर में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, पूरे नेटवर्क की जांच के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी गठित

कानपुर फर्जी डिग्री रैकेट एसआईटी जांच

कानपुर में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, पूरे नेटवर्क की जांच के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी गठित

कानपुर में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ पूरे नेटवर्क की जांच के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी गठित

फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 बिना परीक्षा दिलाए फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां उपलब्ध कराने वाले गिरोह के खुलासे के बाद अब पुलिस पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के आदेश पर 14 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह टीम उन प्रभावशाली लोगों की भूमिका की पड़ताल करेगी, जो पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे रैकेट को संचालित कर रहे थे।

सहायक पुलिस आयुक्त विपिन ताडा ने शनिवार को बताया कि गिरोह के सरगना गणित शिक्षक शैलेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उससे की गई गहन पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। शुरुआती दौर में वह एडमिशन एजेंट के तौर पर काम करता था, लेकिन बाद में उसने नौ राज्यों की 14 यूनिवर्सिटियों में अपने संपर्क स्थापित कर लिए। इसी नेटवर्क के जरिए छात्रों को बिना परीक्षा दिलाए डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराई जाती थीं।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह बीटेक, बी.फार्मा और एलएलबी जैसी डिग्रियों के लिए तय रकम वसूलता था, जिसमें से करीब 40 प्रतिशत हिस्सा एजेंटों के पास रहता था और शेष राशि विश्वविद्यालयों में कार्यरत क्लर्क व कर्मचारियों तक पहुंचाई जाती थी। हालिया छापेमारी में पुलिस ने 900 से अधिक फर्जी दस्तावेज जब्त किए थे।अब एडिशनल डीसीपी दक्षिण योगेश कुमार की निगरानी में 14 सदस्यीय गठित एसआईटी टीम संबंधित 14 विश्वविद्यालयों से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि गिरोह अपने ‘ग्राहकों’ तक कैसे पहुंचता था और फर्जीवाड़े की पूरी कार्यप्रणाली क्या थी।
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।