शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: जबलपुर में रोजगार और अप्रेंटिसशिप का संगम

जबलपुर रोजगार मेला

शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: जबलपुर में रोजगार और अप्रेंटिसशिप का संगम

जबलपुरः प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आज युवा संगम कार्यक्रम

शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर जबलपुर में रोजगार और अप्रेंटिसशिप का संगम

जबलपुर रोजगार मेला | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जबलपुर, मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को 'युवा संगम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर में संपन्न होगा।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय मॉडल आईटीआई जबलपुर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले का मुख्य लक्ष्य जिले के युवाओं को एक ही छत के नीचे निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।

इस मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई तथा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। कंपनियों द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक आवेदक प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल स्वशासी महाविद्यालय, सिविल लाइंस, जबलपुर में शैक्षणिक अंकसूची एवं प्रमाण पत्र, बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं।
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।