लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर हुए क्रूज हादसे में 72 वर्षीय रियाज की कहानी लोगों को भावुक कर रही है। हादसे के दौरान रियाज करीब 4 घंटे तक डूबते हुए क्रूज के अंदर फंसे रहे। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने सोच लिया था कि अब उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। लेकिन रेस्क्यू टीम की कड़ी मेहनत और किस्मत ने उन्हें नया जीवन दिया। इस हादसे में कई लोगों की जान गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। रियाज की यह कहानी हादसे के दर्द और जिंदगी की जंग का प्रतीक बन गई है।