GirlsEducation, WomenEmpowerment, UTTAR PRADESH

बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

एनटीपीसी रिहंद, बीजपुर में सीएसआर के तहत बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिससे ग्रामीण बालिकाओं के कौशल, शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।

By : Local News of India
बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

बीजपुर(सोनभद्र)एनटीपीसी रिहंद ना सिर्फ देश को बिजली बनाकर प्रकाशित करने का कार्य कर रही है बल्कि अपने सीएसआर विभाग के माध्यम से अपने परियोजना के आस-पास के क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन को प्रकाशमान कर रही है।नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं हेतु 07 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक बालिका सशक्तिकरण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।बालिका सशक्तिकरण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का उद्घाटन परियोजना प्रमुख (रिहंद) श्री अनिल श्रीवास्तव एवं अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर बालिकाओं को संबोधित करते हुए श्री अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि शीतकालीन कार्यशाला बालिकाओं को नई चीजें सीखने का अवसर प्रदान कर रही है जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगी। इन कार्यक्रमों से बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और भविष्य में वे इस प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाएँगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। आज बालिकाओं की शिक्षा हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज के हर क्षेत्र में समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस दिशा में बालिका सशक्तिकरण अभियान “सपनों की उड़ान” एनटीपीसी की एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर मानव संसाधन श्री राजेश बोयपाई ने भी उपास्थि बालिकाओं से वार्ता की और उनका मनोबल बढ़ाया। और उन्होने कहा कि इस कार्यशाला के अंतर्गत बालिकाओं को आगे बढ़ाने हेतु  एनटीपीसी रिहंद सदैव तत्पर रहेगा।

बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन अभियान 01 सप्ताह काकार्यशाला है जिसमें बालिकाओं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में विज्ञान, आर्ट एवं क्राफ्ट, नृत्य एवं संगीत, खेलकूद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण , पोट्ट्री आदि कार्यक्रम एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण का ज्ञान दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में एक विधवा ने आरोप लगाया कि जमीन के कागजात देने के बहाने उसे SUV में बैठाकर नशीला पेय पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक अदालत ने हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।