लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में उभरते बॉडीबिल्डर सुषिल कुमार(26) की जिम से लौटने के बाद अचानक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुषिल कुमार नियमित रूप से बॉडीबिल्डिंग का प्रशिक्षण लेते थे और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में उनकी पहचान बन रही थी।
बताया गया कि घटना वाले दिन वह सामान्य रूप से जिम में वर्कआउट करने के बाद घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुषिल कुमार फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। उनकी अचानक मौत ने खिलाड़ियों और फिटनेस समुदाय को झकझोर दिया है। घटना के बाद उनके समर्थकों और परिचितों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।