लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में फेरी वालों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को वह सड़क पर उतरीं और प्रदर्शनकारियों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर कथित बेदखली अभियान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रदर्शन सियालदह से हावड़ा रेलवे स्टेशन तक फेरी वालों के खिलाफ चलाए जा रहे कथित बेदखली अभियान के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में फेरी वालों और टीएमसी समर्थक मौजूद रहे।
ममता बनर्जी ने पहले भी फेरी वालों और सड़क किनारे व्यापार करने वाले लोगों के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि छोटे व्यापारियों और फेरी वालों की आजीविका की रक्षा की जानी चाहिए तथा किसी भी कार्रवाई से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए।
प्रदर्शन में टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पार्टी ने इसे छोटे व्यापारियों और फेरी वालों के अधिकारों की लड़ाई बताया है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।