लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
हरियाणा के नूंह जिले के सुखपुरी गांव में युवाओं की अनोखी पहल सामने आई है। यहां करीब 55 युवाओं ने सार्वजनिक रूप से अपने स्मार्टफोन तोड़कर मोबाइल की लत और गलत गतिविधियों से दूरी बनाने की शपथ ली।
युवाओं और ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्टफोन के गलत इस्तेमाल से बचने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए यह कदम उठाया गया है। युवाओं ने अब स्मार्टफोन की जगह की-पैड फोन इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
इस पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग युवाओं के इस फैसले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पढ़ाई, रोजगार और सामाजिक सुधार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।