wayanad-landslide-tunnel-project-rescue-operation

वायनाड में टनल प्रोजेक्ट साइट पर लैंडस्लाइड, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल के वायनाड में टनल प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चला रहे हैं।

By : Local News of India

केरल के वायनाड में टनल प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी, मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी टीमें।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

वायनाड: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को टनल प्रोजेक्ट साइट के पास हुए भूस्खलन से हड़कंप मच गया। कालीडी के पास मेप्पाडी क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूस्खलन टनल निर्माण क्षेत्र में हुआ, जहां काम कर रहे कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना जताई गई है। भारी मलबा और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां सामने आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और अन्य एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वायनाड पहले भी भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित रहा है। जिले का पहाड़ी इलाका और मानसून के दौरान होने वाली भारी बारिश इसे प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील बनाते हैं। इससे पहले 2024 में भी वायनाड में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया था।

घटना से जुड़ा टनल प्रोजेक्ट अनक्कमपोइल-कलाडी-मेप्पाडी क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना को लेकर पर्यावरण और पहाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है।

फिलहाल राहत टीमों का मुख्य ध्यान मलबे में फंसे लोगों की तलाश और सुरक्षित निकालने पर है। प्रशासन की ओर से हादसे में प्रभावित लोगों की संख्या और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे-जैसे बचाव अभियान आगे बढ़ेगा, स्थिति की और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मानसून में इंसुलिन स्टोरेज की गलतियां बढ़ा सकती हैं डायबिटीज मरीजों की परेशानी

अधिक नमी वाले मौसम में इंसुलिन को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है, ताकि इसकी प्रभावशीलता बनी रहे।

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अचानक बारिश में बिना छाते फंस जाएं तो घबराएं नहीं, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं कपड़े और बैग

अचानक बारिश में बिना छाते फंस जाएं तो घबराएं नहीं, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं कपड़े और बैग

अगर रास्ते में अचानक तेज बारिश शुरू हो जाए और आपके पास छाता या रेनकोट न हो, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर कपड़ों और बैग को काफी हद तक भीगने से बचाया जा सकता है।