लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश में गंगा नदी पर होने वाली रिवर राफ्टिंग को 1 जुलाई से बंद कर दिया गया है। मानसून के दौरान लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
प्रसिद्ध शिवपुरी-ऋषिकेश राफ्टिंग रूट पर भी गतिविधियां रोक दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, बरसात के मौसम में नदी की धारा में बदलाव और अचानक बढ़ते पानी के कारण सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है।
हर साल मानसून के महीनों में रिवर राफ्टिंग पर अस्थायी रोक लगाई जाती है, ताकि पर्यटकों और राफ्टिंग संचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौसम और नदी की स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है।
इस रोक का असर ऋषिकेश के एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए यहां पहुंचते हैं।