kailash-vijayvargiya-kafir-remark-indore-row

‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कें मत इस्तेमाल करो’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद

कैलाश विजयवर्गीय के ‘काफिर’ बयान पर विवाद, इंदौर में विकास कार्यों के दौरान की गई टिप्पणी पर विपक्ष ने निशाना साधा।

By : Local News of India
‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कें मत इस्तेमाल करो’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। इंदौर में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
मुस्कान 

मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। इंदौर में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने कहा, “अगर हम काफिर हैं तो हमारे द्वारा बनाई गई सड़कों का इस्तेमाल मत करो।”

कैलाश विजयवर्गीय यह बयान इंदौर में करीब 2.4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

विपक्षी दलों ने बयान को लेकर बीजेपी नेता पर निशाना साधा और इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया। वहीं, बीजेपी समर्थकों का कहना है कि बयान को संदर्भ से अलग करके देखा जा रहा है।

मंत्री विजयवर्गीय इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। इस बार उनके ‘काफिर’ वाले बयान ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।