लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज स्थित एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर 8 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल विभाग की 22 गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी हुई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।