लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नोएडा में एक ऊंची आवासीय इमारत की इक्कीसवीं मंजिल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके जैसी आवाज सुनाई देने के बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।