लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
चेन्नई: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज का चेन्नई में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उन्हें चेन्नई के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
के. भाग्यराज को तमिल सिनेमा के बेहतरीन स्क्रीनप्ले राइटर्स में गिना जाता था। अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली, शानदार संवाद और आम लोगों से जुड़ी फिल्मों के लिए वह काफी लोकप्रिय थे। उन्हें फिल्म जगत में "स्क्रीनप्ले किंग" के नाम से भी पहचान मिली।
उन्होंने अभिनेता, निर्देशक और लेखक के तौर पर तमिल सिनेमा में लंबे समय तक योगदान दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।