delhi-police-busts-isi-arms-smuggling-network

दिल्ली पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ISI समर्थित कथित आतंकी हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क के तार पाकिस्तान स्थित हैं।

By : Local News of India

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI समर्थित कथित आतंकी हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक कथित आतंकी हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और उन पर दिल्ली में संभावित आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने, अवैध हथियारों की तस्करी तथा पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में रहने का आरोप है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, विदेशी मोबाइल नंबरों और एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों का उपयोग कर आरोपियों को निर्देश दिए जा रहे थे। एक आरोपी ने दिल्ली में पुलिस प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों की रेकी भी की थी। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग और विदेशी संपर्क कौन-कौन हैं। पुलिस अन्य राज्यों की एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मॉड्यूल की जांच कर रही है।

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यों के साथ साझा हुए दो अहम दस्तावेज

ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यों के साथ साझा हुए दो अहम दस्तावेज

विभागीय शिखर सम्मेलन-2026 के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में ग्रामीण जलापूर्ति के लिए DSS और O&M मैनुअल राज्यों के साथ साझा किए गए।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की