लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग पहाड़ियों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 1 जुलाई से नए नियम लागू किए जाएंगे। नए नियमों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नियमों के अनुसार, कूड़ा फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल और सार्वजनिक जगहों को गंदा करने पर ₹200 तक का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर ₹100 का जुर्माना देना होगा।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम दार्जिलिंग की सफाई व्यवस्था सुधारने और पर्यटक क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उठाया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।